MG Majestor: Fortuner की नींद उड़ाने आ रही ये नई SUV, टीजर ने बढ़ाई धड़कनें, लॉन्च बस कुछ ही कदम दूर
MG Majestor: एमजी मोटर्स अपनी नई SUV Majestor का दूसरा टीजर जारी कर चुकी है। इसमें एलईडी डीआरएल, कनेक्टेड टेल लाइट्स, 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS फीचर्स शामिल हैं। पेट्रोल और डीजल विकल्पों में 40-50 लाख रुपये की अनुमानित कीमत है। लॉन्च 12 फरवरी 2026 को होगी।
(MG Majestor/ Image Credit: MG Motors)
- टीज़र में दिखी SUV: एलईडी डीआरएल, कनेक्टेड टेल लाइट्स और बड़ी फ्रंट ग्रिल।
- इंटीरियर फीचर्स: 12.3 इंच इंफोटेनमेंट, ड्यूल टोन केबिन और वायरलेस चार्जिंग।
- सुरक्षा: 6 एयरबैग और एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस (ADAS)।
नई दिल्ली: MG Majestor Launch Date MG मोटर्स भारत में अपनी कई SUV और हैचबैक कारों के लिए जानी जाती है। अब कंपनी MG Majestor नामक नई SUV को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस SUV का दूसरा टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया है। यह वीडियो टीजर ग्राहकों को वाहन के डिजाइन और फीचर्स की झलक दिखा रहा है।
टीजर में क्या दिखा? (Shown in the Teaser)
सोशल मीडिया पर जारी 30 सेकेंड के टीजर में काले रंग की SUV दिखाई गई है। वीडियो में SUV के एलईडी डीआरएल, कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स, बड़ी फ्रंट ग्रिल, स्किड प्लेट और रूफ रेल्स साफ तौर पर देखे जा सकते हैं। इससे SUV की स्लीक और प्रीमियम लुक का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Majestor में मिलेंगे शानदार फीचर्स (Majestor Features)
MG Majestor में कई हाई-एंड फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें एलईडी हेडलाइट्स, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 20 इंच अलॉय व्हील्स, ड्यूल टोन एक्सटीरियर और इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ जैसी खूबियां हो सकती हैं। इसके अलावा SUV में टाइप-C USB चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और ड्राइविंग मोड्स जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
सुरक्षा और एडवांस फीचर्स (Advanced Features)
सुरक्षा के लिहाज से MG Majestor में 6 एयरबैग, ABS, EBD, हिल असिस्ट, BSD, LCA, RCTA, DOW और ADAS जैसी तकनीकें मिल सकती हैं। इसका मतलब है कि यह SUV सुरक्षित और टेक्नोलॉजी से लैस वाहन के तौर पर सामने आएगी।
इंजन और परफॉर्मेंस (Engine and Performance)
कंपनी ने अभी इंजन की पूरी जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प होंगे। पेट्रोल इंजन 184 किलोवाट पावर और 410 न्यूटन मीटर टॉर्क देगा, जबकि टर्बो डीजल इंजन 160 किलोवाट पावर और 500 न्यूटन मीटर टॉर्क देगा। दोनों वेरिएंट में 4X4 ड्राइव और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने की संभावना है। टॉप स्पीड पेट्रोल के लिए 190 KMPH और डीजल के लिए 175 KMPH हो सकती है।
लॉन्च और कीमत (Launch and price)
MG Majestor को भारत में 12 फरवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा। अभी कंपनी ने एक्स-शोरूम कीमत की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन अनुमान है कि इसकी कीमत 40 से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यह SUV प्रीमियम सेगमेंट में Toyota Fortuner और अन्य बड़ी SUVs को कड़ी टक्कर देगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- Vivo V70 Series: इस दिन लॉन्च होने वाली है Vivo V70 सीरीज! दमदार प्रोसेसर और धांसू कैमरे के साथ मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स जो सबकी नींद उड़ा देगी
- Narsinghpur School Girl: स्कूल जाती छात्राओं के साथ शर्मनाक हरकत! रास्ते में मनचलों ने करते थे गंदे कमेंट्स और अश्लील इशारे, अब परिजनों ने उठाया बड़ा कदम
- Jaisalmer Theft News: ‘घर में शराब रखो तो चखना भी जरूर रखो’, चोरी के बाद चोर ने दीवार पर लिखा अजीब संदेश, खुद को बताया बिहारी बाबू

Facebook


