पुडुचेरी, 26 मार्च (भाषा) पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने शुक्रवार को यहां घोषणापत्र जारी किया, जिसमें केजी से लेकर उच्च शिक्षा तक निशुल्क पढ़ाई, स्थानीय निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण, वस्त्र मीलों को दोबारा खोलने समेत विभिन्न वादे किये गए हैं।
केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ‘बेस्ट पुडुचेरी’ घोषणापत्र जारी किया। बीईएसटी यानी बेस्ट में ‘बी’ का अर्थ बिजनेस हब, ‘ई’ का अर्थ एजुकेशन हब, ‘एस’ का अर्थ स्पिरिचुअल हब और ‘टी’ का अर्थ टूरिज्म हब बताया गया है।
घोषणापत्र में इसके अलावा तमिल कवि सुब्रह्मण्यम भारती की 150 फुट ऊंची प्रतिमा की स्थापना और औद्योगिक विकास के वास्ते निवेश आकर्षित करने के लिये वैश्विक निवेशकों का सम्मेलन आयोजित करने का वादा किया गया है।
पुडुचेरी में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिये मतदान होना है।
एपी जोहेब दिलीप
दिलीप