पुडुचेरी में कोविड-19 के 103 नए मामले आए

Ads

पुडुचेरी में कोविड-19 के 103 नए मामले आए

  •  
  • Publish Date - July 15, 2021 / 08:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

पुडुचेरी, 15 जुलाई (भाषा) पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 103 नए मामले आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,19,405 हो गई। वहीं 73 वर्षीय एक महिला की संक्रमण से मौत के बाद केंद्र शासित प्रदेश में अबतक इस महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,773 हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि 6,367 लोगों की जांच में ये नए मरीज मिले हैं। कुमार ने बताया कि पुडुचेरी में (81), कराइकल (14), यानम (एक) और माहे (सात)में मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि यहां 1,307 मरीजों का उपचार चल रहा है और 122 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,16,325 हो गई। संक्रमण दर 1.62 फीसदी दर्ज की गई, जबकि मृत्यु और स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.48 फीसदी और 97.42 फीसदी है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यहां 6.20 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है।

भाषा स्नेहा धीरज

धीरज