पुडुचेरी में कोविड के 245, अरूणाचल में 56 और लद्दाख में 13 नए मामले

पुडुचेरी में कोविड के 245, अरूणाचल में 56 और लद्दाख में 13 नए मामले

पुडुचेरी में कोविड के 245, अरूणाचल में 56 और लद्दाख में 13 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: July 19, 2022 7:13 pm IST

पुडुचेरी/ईटानगर/लेह, 19 जुलाई (भाषा) पुडुचेरी में मंगलवार को कोरोना वायरस के 245 नए मामले मिले जबकि पूर्वोत्तर राज्य अरूणाचल प्रदेश में संक्रमण के 56 और उत्तरी राज्य लद्दाख में 13 मरीजों की पुष्टि हुई।

पुडुचेरी में एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 245 नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल मामले 1,69,141 पहुंच गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग में निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1220 है जिनमें से 21 संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं और शेष घर में पृथक-वास में हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक, बीते 24 घंटे में किसी भी मरीज़ के दम तोड़ने की पुष्टि नहीं हुई है लिहाज़ा मृतक संख्या 1963 पर स्थिर है। वहीं 1,65,958 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

ईटानगर में एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अरूणाचल प्रदेश में इस महीने अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 56 मामले मिले हैं जिसके बाद कुल मामले 64,980 हो गए हैं।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) लोबसांग जम्पा ने कहा कि मृतक संख्या 296 पर स्थिर है जबकि संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 248 हो गई है।

उन्होंने बताया कि अब तक 64,436 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

लेह में अधिकारियों ने बताया कि लद्दाख में वायरस के 13 और संक्रमित मिलने के बाद कुल मामले 28,648 पहुंच गए हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक 228 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 75 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। प्रदेश में अब तक 28,345 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

भाषा नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में