Vande Bharat: पुलवामा का मास्टरमांइड.. PoK में ‘The End’! अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट, जानिए कौन था हमजा बुरहान?
पुलवामा का मास्टरमांइड.. PoK में 'The End'! अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट, Pulwama Attack Mastermind Hamza Burhan killed
नई दिल्लीः Pulwama Attack Mastermind: पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड और भारत का मोस्ट वॉन्टेड दुश्मन हमजा बुरहान मारा गया। PoK में अज्ञात हमलावरों ने उसे गोलियों से भून डाला। 7 साल पहले जो जख्म पुलवामा में मिला था, आज सरहद पार उसका पूरा हिसाब हो गया। ये मौत उन ताकतों को खुली चेतावनी है जो भारत के खिलाफ साजिश रचती हैं।
Pulwama Attack Mastermind: 14 फरवरी 2019 को सामने आई एक खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। CRPF काफिले पर विस्फोटक से भरी कार से आत्मघाती हमले में देश ने अपने 40 वीर सपूतों को खोया और उस दिन देश का हर शख्स रोया। हमले के कुछ दिन बाद 26 फरवरी को वायुसेना ने बालाकोट में एयरस्ट्राइक कर सैकड़ों आतंकी कैंप तबाह कर इस हमले का बदला लिया, लेकिन इस आतंकी साजिश का मेन मास्टरमाइंड अब भी जिंदा था। कहते हैं न ऊपर वाले के घर देर है, अंधेर नहीं। 21 मई को दोपहर सामने आई खबर ने सबके दिलों को राहत दी। पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को POK में अज्ञात हमलावरो ने गोलियों से भूनकर जहन्नुम की आग में ढकेल दिया। अब इस खबर को भारत के बदलते रवैये से जोड़ कर देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि ये खबर हाल ही में दिए सेना प्रमुख और रक्षा मंत्री के बयानों का वो नतीजा है, जिसे हर आतंकी को चेतावनी के तौर पर लेना चाहिए। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमला हुआ था। CRPF काफिले पर विस्फोटक से भरी कार से आत्मघाती अटैक किया गय़ा। हमले में भारत के 40 CRPF जवान शहीद हुए थे, जिसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इस कायराना हमले के बाद 26 फरवरी को वायुसेना ने बालाकोट एयरस्ट्राइक कर कई आतंकी कैंप तबाह किए थे।
जानकारी के मुताबिक हमजा बुरहान पुलवामा हमले के बाद भी लंबे वक्त से पाकिस्तान और PoK में बैठकर भारत के खिलाफ साजिशें रच रहा था। आखिरकार 21 मई 2026 को PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यानी पुलवामा से लेकर पहलगाम तक जिस तरह भारतीय सेना ने आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। दुश्मनों को दो टूक संदेश यही है कि ये नया भारत है जो न सिर्फ घर में घुसता है, बल्कि अपने दुश्मनों को आतंक का अंजाम भी दिखाता है और हमजा बुरहान का अंजाम इस बात का सबूत है कि भारत के दुश्मनों की ‘एक्सपायरी डेट’ तय हो चुकी है। अब साजिश सरहद के पार होगी तो संहार भी सरहद के पार ही होगा।
- Raipur Dead Body Found: रेलवे ट्रैक के किनारे मिली लाश ने रायपुर पुलिस को उलझाया.. इस वजह से जताई जा रही कत्ल की आशंका, जानें मृतक के बारें में
- DA Hike in UP: लाखों कर्मचारियों की हुई मौज, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, अब इस महीने से बढ़कर आएगी सैलरी!
- Mouni Roy Cannes 2026: मौनी रॉय का ग्लैमरस लुक वायरल, ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखीं बेहद स्टनिंग
- Indore Honey Trap Gang: शराब कारोबारी के साथ खेला जा रहा था बड़ा खेल, क्राइम ब्रांच की टीम ने एक और आरोपी को दबोचा, हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
- LPG Gas Cylinder Price News: रसोई गैस पर मंडरा रहा बड़ा खतरा! सप्लाई संकट के बीच क्या जनता को फिर लगेगा महंगाई का झटका?
- Kab Aayega Monsoon : भारत में 47 डिग्री का टॉर्चर, टूटने वाले हैं 40 साल पुराने रिकॉर्ड, जानिए आपके शहर में कब आएगा मॉनसून

Facebook


