Kab Aayega Monsoon : भारत में 47 डिग्री का टॉर्चर, टूटने वाले हैं 40 साल पुराने रिकॉर्ड, जानिए आपके शहर में कब आएगा मॉनसून

उत्तर भारत में भीषण गर्मी ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है, जहां पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इस लू ने 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल अगले 2-3 दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है और मॉनसून के जून के अंत तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Kab Aayega Monsoon :  भारत में 47 डिग्री का टॉर्चर, टूटने वाले हैं 40 साल पुराने रिकॉर्ड, जानिए आपके शहर में कब आएगा मॉनसून
Modified Date: May 21, 2026 / 03:05 pm IST
Published Date: May 21, 2026 3:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पंजाब और हरियाणा में तापमान 47°C तक पहुंचा
  • 40 साल पुराना गर्मी का रिकॉर्ड टूटा
  • दोपहर में सड़कें हुईं पूरी तरह सुनसान

नई दिल्ली: Kab Aayega Monsoon उत्तर भारत में इन दिनों सूरज आग उगल रहा है और लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं। पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है। दोपहर के समय सड़कें पूरी तरह सूनी नजर आती हैं और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी 2-3 दिन तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है और कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

IMD Monsoon Arrival Date 2026 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोडा

इस बार की गर्मी ने करीब 40 साल पुराना रिकॉर्ड हिला दिया है। पंजाब का बठिंडा और हरियाणा का हिसार इस समय सबसे ज्यादा तप रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन मजदूरों और किसानों को हो रही है जिन्हें इतनी धूप में भी काम करना पड़ रहा है। गर्मी की वजह से घरों और दफ्तरों में कूलर-एसी लगातार चल रहे हैं, जिससे बिजली की मांग अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गई है। पंजाब में बिजली की रिकॉर्ड मांग को पूरा करने के लिए सरकार को बाहर से महंगे दामों पर बिजली खरीदनी पड़ रही है।

कब मिलेगी राहत?

राहत की बात यह है कि इस साल मॉनसून अपने तय समय से थोड़ा पहले आगे बढ़ रहा है। अंडमान और केरल में जल्द ही मॉनसून दस्तक देने वाला है। अगर इसकी रफ्तार ऐसी ही रही, तो दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में 22 जून के आसपास मॉनसून की बारिश शुरू हो जाएगी। तब तक के लिए डॉक्टरों ने सलाह दी है कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें, ज्यादा से ज्यादा पानी और ओआरएस (ORS) घोल पीते रहें।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.