पंजाब विधानसभा चुनाव: खडूर साहिब से ब्रह्मपुरा शिअद उम्मीदवार होंगे

Ads

पंजाब विधानसभा चुनाव: खडूर साहिब से ब्रह्मपुरा शिअद उम्मीदवार होंगे

  •  
  • Publish Date - December 28, 2021 / 11:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

चंडीगढ़, 28 दिसंबर (भाषा) शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए खडूर साहिब से पार्टी उम्मीदवार के रूप में मंगलवार को पूर्व सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा के नाम की घोषणा की।

पार्टी नेता दलजीत सिंह चीमा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘शिअद अध्यक्ष सुखबीर एस. बादल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा को खडूर साहिब से पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है। कुल 93 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा चुकी है।’’

ब्रह्मपुरा पिछले सप्ताह शिअद में फिर से शामिल हुए थे।

उन्होंने सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाले शिअद (संयुक्त) को छोड़ दिया था क्योंकि वह पंजाब चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन के खिलाफ थे।

भाषा देवेंद्र अविनाश

अविनाश