भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित

Ads

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 11:15 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 11:15 PM IST

चंडीगढ़, 10 मार्च (भाषा) पंजाब विधानसभा ने मंगलवार को भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के खिलाफ सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें कहा गया है कि किसानों के हितों की अनदेखी करने वाला कोई भी ऐसा समझौता स्वीकार्य नहीं है ।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अंतरिम भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के प्रति चेतावनी दी।

मान ने कहा कि यह भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारतीय कृषि के लिये उन तीन कानूनों से भी अधिक नुकसानदायक हो सकता है, जिसे अब निरस्त कर दिया गया है और जिनके विरोध में ‘‘ऐतिहासिक’’ किसान आंदोलन हुआ था।

भाजपा के दोनों विधायकों को छोड़ कर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने एकसुर में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध किया, और कहा कि यदि यह समझौता लागू हुआ तो यह कृषि क्षेत्र, विशेष रूप से पंजाब के किसानों के लिए बड़ा आघात होगा।

भाजपा के विधायक सदन में मौजूद नहीं थे।

सदन में मौजूद सत्तापक्ष ओर विपक्ष के विधायकों ने इस व्यापार समझौते को भारतीय किसानों के लिए ‘मृत्यु वारंट’ करार दिया।

भाषा रंजन प्रशांत

प्रशांत