पंजाब विधानसभा ने पत्रकार एच के दुआ को श्रद्धांजलि दी

Ads

पंजाब विधानसभा ने पत्रकार एच के दुआ को श्रद्धांजलि दी

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 09:11 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 09:11 PM IST

चंडीगढ़, छह मार्च (भाषा) पंजाब विधानसभा ने शुक्रवार को प्रतिष्ठित पत्रकार एच के दुआ और पूर्व मंत्री रघबीर सिंह और अन्य हस्तियों को श्रद्धांजलि दी जिनका पिछले सत्र के बाद निधन हो गया।

शिरोमणि अकाली दल के बागी विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी ने मांग की कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी जाए, जिनकी पिछले हफ्ते अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हवाई हमले में हत्या कर दी गई थी।

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सदन के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

सदन ने पत्रकार एच के दुआ को याद किया, जिनका चार मार्च को निधन हो गया।

विधायकों ने पंजाब के पूर्व मंत्री रघबीर सिंह, पूर्व विधायक गुरदीप सिंह भैनी, स्वतंत्रता सेनानी दलीप सिंह, पनसीड के पूर्व अध्यक्ष अशोक धीर को भी श्रद्धांजलि दी।

सदन के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के ससुर संदीप गल्होत्रा, विधायक डॉ. अजय गुप्ता की पत्नी रेनू गुप्ता, विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी के पिता राम कृष्ण और टेलीविजन ब्रांड टेक्सला के संस्थापक राजा सिंह को भी याद किया।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान दिवंगत आत्माओं के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

भाषा तान्या संतोष

संतोष