पंजाब में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉक डाउन, सरकार ने जारी किया आदेश

पंजाब में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉक डाउन, सरकार ने जारी किया आदेश

पंजाब में 31 मई तक बढ़ाया गया लॉक डाउन, सरकार ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: May 16, 2020 4:11 pm IST

पंजाब: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉक डाउन 3.0 लागू है किया है, लेकिन आज लॉकडाउन 3.0 का आखिरी दिन है। इसी बीच पंजाब सरकार ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया है। सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि 31 मई तक लॉकडाउन रहेगा, लेकिन 18 मई के बाद नॉन कंटेनमेंट जोन में परिवहन सेवाओं को बहाल कर दिया जाएगा।

Read More: आदिवासियों की आवश्यकता के अनुरूप अब होगा जंगलों का विकास: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री द्वारा मांग की गए सुझाव हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया है। राज्य ने सिफारिश की थी कि राष्ट्रव्यापी तालाबंदी, एक आरामदायक रूप में, 31 मई तक बढ़ा दी जाए।

Read More: संत देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी की हालत नाज़ुक, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली से जबलपुर लाया जा रहा

बता दें कि पंजाब में अब तक 1935 कोरोना पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से 305 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं, जबकि 32 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक्टिव मामलों का उपचार अभी जारी है।

Read More: बंद रहेंगी किराना सहित अति आवश्यक सामाग्रियों की दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"