पंजाब: कांग्रेस प्रमुख ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा

पंजाब: कांग्रेस प्रमुख ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा

पंजाब: कांग्रेस प्रमुख ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा
Modified Date: April 21, 2026 / 01:15 am IST
Published Date: April 21, 2026 1:15 am IST

चंडीगढ़, 20 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पार्टी पर महिलाओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाये जाने पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि संसद में महिलाओं के आरक्षण विधेयक को नहीं बल्कि परिसीमन विधेयक को हराया गया था।

उन्होंने देशभर में लोकसभा व विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन का भी विरोध किया और दावा किया कि इससे पंजाब जैसे राज्यों का आनुपातिक हिस्सा कम हो जाएगा और उत्तर प्रदेश व बिहार जैसे राज्यों का आनुपातिक हिस्सा बढ़ जाएगा।

वडिंग ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा पर महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर देश की महिलाओं को गुमराह करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

वडिंग के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा और एआईसीसी के सचिव कुलजीत सिंह नागरा भी थे।

भाषा शुभम जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में