पंजाब: चार नगर निकायों के चुनाव पांच जुलाई को होंगे

Ads

पंजाब: चार नगर निकायों के चुनाव पांच जुलाई को होंगे

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 10:55 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 10:55 PM IST

चंडीगढ़, 20 जून (भाषा) पंजाब में होशियारपुर नगर निगम समेत चार नगर निकायों के चुनाव पांच जुलाई को होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मतदान समाप्त होने के बाद उसी दिन मतगणना कराई जायेगी।

मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक ईवीएम के माध्यम से किया जाएगा।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, आयोग ने इन चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं।

इसमें कहा गया है कि होशियारपुर नगर निगम, फिरोजपुर के गुरु हर सहाय और फाजिल्का के जलालाबाद की नगर परिषदों तथा फिरोजपुर की ममदोट नगर पंचायत के लिए चुनाव होंगे।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही मतदान वाले क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 22 जून से शुरू होगी।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 जून है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 26 जून को की जाएगी।

नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 27 जून है।

भाषा देवेंद्र अविनाश

अविनाश