संविदा कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने नियमित करने का किया ऐलान

संविदा कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने नियमित करने का किया ऐलान! Punjab Employment Regular in 28 thousand personnel

संविदा कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने नियमित करने का किया ऐलान

conspiring to kill Uttarakhand minister Saurabh Bahuguna:

Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: October 11, 2022 10:29 pm IST

चंडीगढ़: Punjab Employment Regular पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य में बाकी 28,000 अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करेगी क्योंकि उनका प्रशासन रोजगार की अनुबंध प्रणाली के खिलाफ है। मुख्यमंत्री ने यहां लोक निर्माण विभाग और विद्युत विभाग के नये कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ पूरी प्रक्रिया इन कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए चलाई जा रही है और शीघ्र ही उन्हें अच्छी खबर मिलेगी।’’

Read More: Rajasthani woman among bikini girls: बिकनी गर्ल्स के बीच राजस्थानी ड्रेस पहन पहुंची धोली, शरम के मारे इज्जत ढ़ाकते नजर आईं हॉट गर्ल्स 

Punjab Employment Regular मान ने कहा कि 8,736 कर्मचारियों की सेवाएं पहले ही नियमित की जा चुकी हैं और अन्य कर्मचारियों को भी पक्का करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने अनुबंध/अस्थायी आधार पर समूह ‘सी’ और ‘डी’ के पदों पर कई नियुक्तियां की । उन्होंने एक बयान में कहा कि ऐसे कर्मचारियों में से कुछ ने 10 साल से अधिक समय पूरा कर लिया है तथा उन्होंने राज्य की सेवा में अपने बेशकीमती साल दिये हैं।

Read More: 5G Meeting: 5जी सेवाओं के लिए आईटी मंत्रालय में होगी बैठक, उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए लिया जाएगा ये निर्णय 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अनुबंध रोजगार प्रणाली के पूरी तरह खिलाफ है क्योंकि यह बहुत ही अधिक शोषणकारी है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को मामूली मानेदय पर काम करना पड़ता है जिसके चलते उन्हें बहुत नुकसान उठाना पड़ता है। इससे पहले दिन में गन्ना नियंत्रण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मान ने कहा था कि राज्य सरकार गन्ना किसानों से समय से गन्ना खरीद कर एवं उपज का भुगतान कर उनके हितों की रक्षा करने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही गन्ना के दाम को 360 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 380 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला कर चुकी है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।