पंजाब: बटाला इलाके में पुलिस मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर गिरफ्तार

Ads

पंजाब: बटाला इलाके में पुलिस मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 8, 2022 / 06:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

चंडीगढ़, आठ अक्टूबर (भाषा) पंजाब में बटाला इलाके के एक गांव में मुठभेड़ के बाद खेतों में छिपकर भागने की चेष्टा कर रहे एक गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतिंदर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर ने पुलिस दल पर कई बार गोलियां चलायीं जिस पर पुलिस दल ने जवाबी कार्रवाई की और वह घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि गैंगस्टर रंजोध सिंह को गुरदासपुर के समीप गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से दो पिस्तौल जब्त की गयीं।

उन्होंने बताया कि रंजोध जिस खेत में छिपा था, उसे घेर लिया गया और तलाशी अभियान चलाया गया। उनके अनुसार उससे पहले आत्मसमर्पण करने को कहा गया और जब वह नहीं माना तब उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सतिंदर सिंह ने बताया कि रंजोध के विरूद्ध आठ -नौ मामले दर्ज हैं । उन्होंने कहा, ‘‘ हाल में भी, बटाला पुलिस ने उसके विरूद्ध धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत दो मामले दर्ज किये थे।’’

भाषा

राजकुमार माधव

माधव

शीर्ष 5 समाचार