पंजाब : कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, भीषण गर्मी से राहत मिली

Ads

पंजाब : कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, भीषण गर्मी से राहत मिली

  •  
  • Publish Date - May 22, 2026 / 01:10 PM IST,
    Updated On - May 22, 2026 / 01:10 PM IST

फगवाड़ा/होशियारपुर, 22 मई (भाषा) पंजाब के फगवाड़ा और होशियारपुर समेत कुछ स्थानों पर शुक्रवार की सुबह हल्की बारिश हुई जिससे राज्य में व्याप्त भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली।

बारिश के साथ-साथ बादल गरजे, बिजली चमकी और तेज हवाएं भी चलीं।

जालंधर और पठानकोट जिलों में भी हल्की बारिश हुई।

पिछले कुछ दिनों से पंजाब के कई इलाकों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा