पंजाब: मोगा में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों की गोलीबारी में एक प्रवासी मजदूर घायल

पंजाब: मोगा में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों की गोलीबारी में एक प्रवासी मजदूर घायल

पंजाब: मोगा में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों की गोलीबारी में एक प्रवासी मजदूर घायल
Modified Date: February 10, 2026 / 04:40 pm IST
Published Date: February 10, 2026 4:40 pm IST

चंडीगढ़, 10 फरवरी (भाषा) पंजाब के मोगा जिले में मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा श्रमिकों के एक समूह पर मंगलवार को कथित तौर पर की गई गोलीबारी में एक प्रवासी मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गोली मजदूर के पैर में लगी।

पुलिस ने बताया कि जीरा रोड पर एक कारखाने में काम करने के बाद भोजन करने जा रहे मजदूरों पर यह गोलीबारी की गई।

पुलिस ने बताया कि तीन अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और उनमें से एक ने मजदूरों पर कथित तौर गोली चलाई, जिसमें एक मजदूर घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, आरोप है कि हमलावरों में से एक ने गोलीबारी की घटना का वीडियो भी बनाया था।

पुलिस ने बताया कि तीन से चार चक्र गोलियां चलाई गईं।

अशोक नाम के एक प्रवासी मजदूर को पैर में गोली लगी और उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए टीम तैनात की गई हैं और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

भाषा

यासिर दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में