पंजाब पुलिस ने आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार; आईईडी और पिस्तौल बरामद

पंजाब पुलिस ने आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार; आईईडी और पिस्तौल बरामद

पंजाब पुलिस ने आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 17 गिरफ्तार; आईईडी और पिस्तौल बरामद
Modified Date: July 21, 2026 / 06:15 pm IST
Published Date: July 21, 2026 6:15 pm IST

चंडीगढ़, 21 जुलाई (भाषा) पंजाब पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि उसने मोगा में 17 लोगों को गिरफ्तार करके एक आईईडी, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर तथा एक पिस्तौल बरामद करके आतंकवादी साजिश का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘एक बड़ी सफलता के तहत मोगा पुलिस ने एक आतंकवादी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक आईईडी, विस्फोटक सामग्री, एक इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और मैगजीन के साथ 9 एमएम की एक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की है।’’

उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि फिलहाल ब्रिटेन में रह रहा और कथित रूप से आपराधिक गतिविधियों में शामिल इकबाल सिंह उर्फ रवि धालीवाल इस साजिश का मुख्य साजिशकर्ता था।

यादव ने कहा कि उसके निर्देश पर आरोपियों ने मोगा के सदर पुलिस थाने पर एक ग्रेनेड हमला किया था और फिरोजपुर से जम्मू जाने वाली एक ट्रेन में आईईडी लगाने की साजिश रची थी।

मोगा सदर पुलिस थाना परिसर में आठ जुलाई को विस्फोट हुआ था, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।

डीजीपी ने कहा कि सदर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इसमें शामिल सभी सहयोगियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है।

भाषा अमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में