नियमित डीजीपी की नियुक्ति के लिए पंजाब ने यूपीएसी को 14 आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजा

नियमित डीजीपी की नियुक्ति के लिए पंजाब ने यूपीएसी को 14 आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजा

नियमित डीजीपी की नियुक्ति के लिए पंजाब ने यूपीएसी को 14 आईपीएस अधिकारियों का पैनल भेजा
Modified Date: April 7, 2026 / 01:03 am IST
Published Date: April 7, 2026 1:03 am IST

चंडीगढ़, छह अप्रैल (भाषा) पंजाब सरकार ने राज्य में नियमित पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के लिए तीन उम्मीदवारों को छांटने के वास्ते भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 14 वरिष्ठ अधिकारियों का एक पैनल संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजा है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

फिलहाल आईपीएस अधिकारी गौरव यादव कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक हैं। यूपीएससी को भेजी गई सूची में पुलिस महानिदेशक रैंक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि इस सूची में 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव यादव, विशेष पुलिस महानिदेशक शरद सत्य चौहान (पंजाब सतर्कता प्रमुख), विशेष पुलिस महानिदेशक (मादक पदार्थ रोधी कार्यबल) कुलदीप सिंह और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हरप्रीत सिंह सिद्धू (पदस्थापना की प्रतीक्षा में) के नाम शामिल हैं।

पिछले महीने मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि उनकी सरकार नियमित डीजीपी के चयन के लिए अधिकारियों का एक पैनल भेजेगी।

भाषा सिम्मी प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में