पंजाब: केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में कानून बनाने के लिए 19 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र

पंजाब: केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में कानून बनाने के लिए 19 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र

पंजाब: केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में कानून बनाने के लिए 19 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: October 14, 2020 12:50 pm IST

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर (भाषा) पंजाब सरकार ने केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में कानून बनाने के लिए 19 अक्टूबर को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में यहां मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की एक बैठक में निर्णय लिया गया।

सरकार की ओर से जारी एक वक्तव्य के अनुसार बैठक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनकी सरकार “संघीय ढांचे के विरोधी” कृषि कानूनों से वैधानिक तरीके से लड़ेगी।

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि केंद्रीय कानूनों के “खतरनाक प्रभाव” को समाप्त करने के लिए वह विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएंगे।

भाषा यश माधव

माधव


लेखक के बारे में