फगवाड़ा (पंजाब), 26 मार्च (भाषा) पंजाब के एक पत्रकार पर हमला करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात भगतपुरा इलाके में पीड़ित के आवास के बाहर हुई घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 ( हत्या का प्रयास) समेत अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
सतनामपुरा थाने के प्रभारी (एसएचओ) उपनिरीक्षक गुरनाम सिंह ने बताया कि स्कूटर पर सवार आरोपियों ने एक हिंदी दैनिक के संवाददाता अमर किशोर पासी पर हमला किया।
पासी को सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
भाषा यासिर संतोष
संतोष