Puri Rath Yatra Stampede : आस्था के महापर्व में मातम! रथयात्रा में अचानक मच गई भगदड़ अब तक इतने लोगों की मौत, वीडियो देख काँप जाएगा कलेजा

Ads

ओडिशा के पुरी में रथयात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 07:47 PM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 08:44 PM IST
HIGHLIGHTS
  • पुरी रथयात्रा के दौरान भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत हुई।
  • हादसे में कई श्रद्धालु घायल हुए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

पूरी : Puri Rath Yatra Stampede ओडिशा के पुरी में आयोजित विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान अचानक भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दुखद हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और करीब 100 लोग घायल हो गए हैं। मृतक श्रद्धालु को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कैसे हुआ हादसा

यह हादसा तब हुआ जब लाखों श्रद्धालु बड़ा डांडा पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों के दर्शन करने और उन्हें खींचने का इंतजार कर रहे थे।Puri Rath Yatraइसी दौरान अचानक भीड़ का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया और धक्का-मुक्की होने से कई लोग जमीन पर गिर पड़े, जिससे वहां अफरातफरी मच गई।

राहत और बचाव कार्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए पुरी जिला अस्पताल और पास के अन्य चिकित्सा केंद्रों में भर्ती कराया गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर इस हादसे के कुछ बेहद विचलित करने वाले वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें भारी भीड़ और चारों तरफ बिखरी चप्पलें दिखाई दे रही हैं। हालांकि प्रशासन ने अब स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है, लेकिन घायलों के सटीक आंकड़े और हादसे के कारणों पर अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-