Qatar Emir India Visit: भारत दौरे पर कतर के अमीर शेख तमीम, पीएम मोदी ने किया भव्य स्वागत, आज राष्ट्रपति मुर्मू के डिनर में होंगे शामिल
Qatar Emir India Visit: भारत दौरे पर कतर के अमीर शेख तमीम, पीएम मोदी ने किया भव्य स्वागत, आज राष्ट्रपति मुर्मू के डिनर में होंगे शामिल

Qatar Emir India Visit| Photo Credit: ANI
- भारत पहुंचे कतर के अमीर शेख तमीम
- PM मोदी ने एयरपोर्ट पर कतर के अमीर शेख तमीम का किया स्वागत
- कतर के अमीर के साथ हाई लेवल डेलीगेशन भी आया भारत
- राष्ट्रपति मुर्मू के डिनर में शामिल होंगे कतर के अमीर
Qatar Emir India Visit: नई दिल्ली। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हम्माद अल-सानी भारत के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को नयी दिल्ली पहुंचे। वह मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे।प्रधानमंत्री मोदी परंपरा से हटकर, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हम्माद अल-सानी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे।
Read More: Aaj Ka Mausam: सावधान.. आने वाले 2 दिन कहर बरपाएगा मौसम, इन राज्यो में आधी तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अपने भाई, कतर के शेख तमीम बिन हम्माद अल-सानी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे गया। भारत में उनके सफल प्रवास की कामना करता हूं और कल हमारी बैठक की प्रतीक्षा कर रहा हूं।’’ विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि उनकी यात्रा ‘‘विभिन्न क्षेत्रों में हमारी बढ़ती साझेदारी को और गति प्रदान करेगी।’’ बयान में कहा गया था कि कतर के अमीर के साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल सहित उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा।
Read More: UP Budget Session 2025: यूपी विधानसभा का बजट सत्र आज से.. सदन में उठेगी महाकुंभ की तारीख बढ़ाने की मांग, इन मुद्दों पर योगी सरकार को घेरेगी विपक्ष
जारी बयान के अनुसार, विदेश मंत्री एस जयशंकर अल-सानी से मुलाकात करेंगे। मंगलवार की सुबह कतर के अमीर का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद ‘हैदराबाद हाउस’ में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बैठक होगी। विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। बयान के अनुसार मंगलवार दोपहर को सहमति पत्रों का आदान-प्रदान होगा जिसके बाद कतर के अमीर राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
Read More: CG Panchayat Election Result: निकाय के बाद अब पंचायत चुनाव में भी भाजपा का जलवा, पहले चरण में इतने जिला पंचायत सदस्यों ने दर्ज की जीत
विदेश मंत्रालय ने कहा था कि अल-सानी प्रधानमंत्री मोदी के आमंत्रण पर भारत दौरे पर आ रहे हैं। कतर के अमीर की भारत की यह दूसरी यात्रा है। इससे पहले वह मार्च 2015 में भारत आए थे। भारत और कतर के बीच मैत्री, विश्वास और पारस्परिक सम्मान पर आधारित गहरे ऐतिहासिक संबंध हैं। दोनों देशों के बीच हाल के वर्षों में व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति समेत विभिन्न क्षेत्रों में संबंध लगातार मजबूत हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि कतर में रह रहा भारतीय समुदाय उस देश में सबसे बड़ा प्रवासी समूह है और ‘‘कतर की प्रगति और विकास में इसके सकारात्मक योगदान की सराहना की जाती है।’’
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कतर के अमीर भारत और कतर के बीच व्यापार, ऊर्जा सहयोग, निवेश और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए आधिकारिक दौरे पर आए हैं।
Web Title: Qatar Emir's on two-day visit to India; President Murmu will meet Prime Minister Modi on Tuesday

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm