सुरक्षाकर्मियों को हटाए जाने पर राबड़ी का सवाल – किसके इशारे पर हुआ ?
सुरक्षाकर्मियों को हटाए जाने पर राबड़ी का सवाल - किसके इशारे पर हुआ ?
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10,सर्कुलर रोड की सुरक्षा में तैनात बीएमपी-2 के 32 कमांडो को मंगलवार की देर शाम पुलिस मुख्यालय ने वापस बुला लिया।जिसके चलते आज राबड़ी देवी ने प्रतीकात्मक विरोध का रास्ता अपनाया है।
After the security at her house being withdrawn, Rabri Devi writes to Bihar CM Nitish Kumar saying, ‘If any untoward incident takes place with me & my family, home ministry will be held responsible’. pic.twitter.com/lP2guMaPUo
— ANI (@ANI) April 11, 2018
जिसके चले उन्होंने तेजप्रताप और तेजस्वी ने अपने सुरक्षागार्ड भी वापस कर दिये। राबडी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर पूछा कि हमारी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ आखिर किसके इशारे पर हो रहा है। उन्होंने इसके साथ ही पत्र के माध्यम से लिखा है कि अगर मुझे या मेरे परिवार को किसी प्रकार की अप्रिय घटना का सामना करना पड़ता है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी गृह विभाग और उनके मंत्री की होगी।
The security was revoked at 9 in the night. See what the govt is doing? It is a conspiracy to get me & my family killed: Rabri Devi, former CM of Bihar pic.twitter.com/7nr4661XbC
— ANI (@ANI) April 11, 2018
इस संबंध में एडीजी मुख्यालय एसके सिंघल का कहना है कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के सरकारी आवास से सुरक्षा वापस लेने का निर्णय विशेष शाखा की समिति ने लिया है। वहीं, आइजी सुरक्षा बच्चू सिंह मीणा ने कहा कि लालू परिवार की सुरक्षा न तो बढ़ाई गई है और न हीं परिवार के किसी सदस्य की सुरक्षा हटाई गई है।
web team IBC24

Facebook


