Raghav Chadha Resigns: आम आदमी पार्टी में सबसे बड़ी फूट, राघव चड्ढा सहित इन दिग्गजों ने दिया इस्तीफा, थामेंगे भाजपा का दामन 

आम आदमी पार्टी में सबसे बड़ी फूट, राघव चड्ढा सहित इन दिग्गजों ने दिया इस्तीफा, Raghav Chadha resigns from Aam Aadmi Party

Raghav Chadha Resigns: आम आदमी पार्टी में सबसे बड़ी फूट, राघव चड्ढा सहित इन दिग्गजों ने दिया इस्तीफा, थामेंगे भाजपा का दामन 

Raghav Chadha Resigns. Image Source- IBC24 Archive

Modified Date: April 24, 2026 / 05:20 pm IST
Published Date: April 24, 2026 3:51 pm IST

नई दिल्लीः Raghav Chadha Resigns: आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी से अलग होने की घोषणा की है। उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भी पार्टी छोड़ी है। राघव ने भारी मन से कहा कि आम आदमी पार्टी अपने उन आदर्शों और बुनियादी मूल्यों से पूरी तरह भटक गई है, जिनके लिए इसे बनाया गया था। उन्होंने अपनी स्थिति तय करते हुए कहा कि मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता की ओर बढ़ रहा हूं।”

राघव चड्ढा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के 2 तिहाई सासंद बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा। मैं ऐलान कर रहा हूं कि मैं आम आदमी पार्टी से दूर हो रहा हूं। मैं इस पार्टी का फाउंडिंग मेंबर था। मुझसे ज्यादा इस पार्टी को शायद कोई जानता होगा। अब आम आदमी पुरानी पार्टी नहीं रही। मैंने 1 साल से पार्टी की गतिविधि से दूर था क्योंकि मैं उनके गुनाहों के साथ नहीं था। उनका दोस्ती के काबिल नहीं था क्योंकि उनके गलत कामों के साथ नहीं था।”

संदीप पाठक ने कहा, “मैंने अपने जीवन में नहीं सोचा था ये स्थिति आएगी और ये आ गई। आज आम आदमी पार्टी से अपने रिश्ते अलग कर रहा हूं। मैं किसान परिवार से आया फिर पढ़ाई लिखाई की। सिर्फ एक मकसद से राजनीति में आया कि देश के लिए कुछ बड़ा कर सकूं। देश सेवा के मकसद से आम आदमी पार्टी में जुड़ा। मैंने हमेशा अरविंद केजरीवाल को आगे रखा। अब तक मैंने जो भी निर्णय लिया पार्टी को सर्वोपरि रखकर लिया। मैंने पूरी इमानदारी के साथ काम किया । देश में राजनीतिक दल रहने चाहिए। मेरे रास्ते आज से अलग हैं।”

ये दिग्गज ज्वाइन करेंगें बीजेपी!

  1. स्वाति मालीवाल
  2. अशोक कुमार मित्तल: पंजाब.
  3. संजीव अरोड़ा: पंजाब
  4. संदीप पाठक: पंजाब
  5. हरभजन सिंह: पंजाब
  6. बलबीर सिंह सीचेवाल: पंजाब
  7. विक्रमजीत सिंह साहनी: पंजाब

AAP ने उपनेता पद से हटाया था

Raghav Chadha Resigns: बता दें कि 2 अप्रैल को AAP ने राघव चड्ढा को AAP के राज्यसभा सांसदों के उपनेता पद से हटा दिया। इस बारे में राज्यसभा सेक्रेटरिएट को चिट्‌ठी दी गई, जिसमें यह भी कहा गया कि उन्हें पार्टी के कोटे से बोलने का टाइम न दिया जाए। AAP ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), फगवाड़ा के वाइस चासंलर अशोक मित्तल को उपनेता बना दिया। राघव 2022 से पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हैं। उनकी टर्म 2028 तक है।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।