PhotoJournalist Raghu Rai Death News : नहीं रहे भारत के ये दिग्गज फोटो जर्नलिस्ट! जिनकी लेंस ने बदली थी भारत की तस्वीर, 83 की उम्र में ली आखिरी सांस

Ads

भारत के दिग्गज फोटो जर्नलिस्ट रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने अपनी तस्वीरों से देश के इतिहास को अमर बना दिया।

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 04:59 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 05:02 PM IST

PhotoJournalist Raghu Rai Death News / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • 83 वर्ष की उम्र में दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय का निधन
  • भोपाल गैस त्रासदी सहित कई ऐतिहासिक घटनाओं को किया कैमरे में कैद
  • 1972 में पद्मश्री से सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

नई दिल्ली : PhotoJournalist Raghu Rai Death News पत्रकारिता और कला जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भारतीय फोटो पत्रकारिता के दिग्गज और दुनिया भर में अपनी खास पहचान बनाने वाले विश्वप्रसिद्ध फोटोग्राफर रघु राय का रविवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे और पिछले दो साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। उनके जाने से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरी दुनिया के मीडिया और कला प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Photographer Raghu Rai Passes Away कई दिग्गज हस्तियों को कमरे में किया कैद

रघु राय का जन्म 1942 में पाकिस्तान में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपनी कला के जरिए आधुनिक भारत का दृश्य इतिहास रचने का काम किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने द स्टेट्समैन और इंडिया टुडे जैसे बड़े संस्थानों में काम किया और भोपाल गैस त्रासदी जैसी दर्दनाक घटनाओं को अपने कैमरे में कैद किया था । वे मशहूर फ्रांसीसी फोटोग्राफर हेनरी कार्टियर-ब्रेसों के मार्गदर्शन में मैग्नम फोटोज से भी जुड़े। मदर टेरेसा और इंदिरा गांधी जैसी हस्तियों के उनके द्वारा खींचे गए चित्र आज भी ऐतिहासिक धरोहर माने जाते हैं।

1972 में पद्मश्री से सम्मानित

भारत सरकार ने उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए 1972 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। इसके अलावा उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड सहित कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी मिले। रघु राय ने केवल तस्वीरें नहीं खींचीं, बल्कि उन्होंने समय को कैमरे में कैद कर उसे अमर बना दिया। उनके निधन के बाद भी उनकी खींची हुई तस्वीरें आने वाले फोटोग्राफरों को प्रेरित करती रहेंगी।

ये भी पढ़ें