राहुल गांधी हमेशा ‘गुस्से और अवसाद’ में रहते हैं: मुख्यमंत्री धामी

राहुल गांधी हमेशा 'गुस्से और अवसाद' में रहते हैं: मुख्यमंत्री धामी

राहुल गांधी हमेशा ‘गुस्से और अवसाद’ में रहते हैं: मुख्यमंत्री धामी
Modified Date: September 27, 2026 / 06:00 pm IST
Published Date: September 27, 2026 6:00 pm IST

देहरादून, 27 सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हमेशा इस बात को लेकर ‘गुस्से और अवसाद’ में रहते हैं कि एक सामान्य परिवार में जन्में एक गरीब मां के बेटे नरेन्द्र मोदी कैसे देश के प्रधानमंत्री बन गए।

यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राहुल गांधी के पिता जी के नाना (जवाहरलाल नेहरू) प्रधानमंत्री रहे, दादी इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहीं, पिता राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहे। वह इतने बड़े परिवार में जन्में, इसलिए उन्हें लगता है कि एक सामान्य परिवार में जन्मा और गरीब मां का बेटा कैसे देश चला रहा है। वह रात-दिन इसी गुस्से और अवसाद में रहते हैं…।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने युवा, किसान और महिला समेत देश के हर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए कोई न कोई योजना लागू की है तथा 2014 से पहले के ‘दब्बू’ और ‘पिछलग्गू’ भारत की छवि को स्वाभिमान से भरने, वैश्विक मंचों पर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराने और विश्व के किसी भी निर्णय में भारत की भूमिका को स्थापित करने का काम किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा भारत बनाने का काम मोदी जी ने किया है, अब आप स्वयं ही अंदाजा लगा लीजिए कि तुलना कहां हो सकती है।’’

धामी दोनों नेताओं के बीच तुलना के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि गांधी को अभी बहुत दिनों तक जीत का अहसास नहीं होने वाला है क्योंकि उन्हें लंबे समय तक हार का सामना करना है।

भाषा दीप्ति

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में