Rahul Gandhi DU Interaction : “सबसे रिस्की काम क्या किया?” राहुल गांधी के सवाल पर DU की छात्रा का जवाब सुन उड़ जाएंगे आपके होश, देखें वायरल वीडियो

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ बातचीत के दौरान एक छात्रा के मज़ाकिया जवाब ने माहौल हल्का कर दिया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस दौरान कई अहम सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

Rahul Gandhi DU Interaction : “सबसे रिस्की काम क्या किया?” राहुल गांधी के सवाल पर DU की छात्रा का जवाब सुन उड़ जाएंगे आपके होश, देखें वायरल वीडियो

Rahul Gandhi DU Interaction / Image Source : SCREENGRAB

Modified Date: April 28, 2026 / 01:51 pm IST
Published Date: April 28, 2026 1:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी ने DU की छात्राओं से की बातचीत
  • “सबसे रिस्की काम क्या है?” सवाल पर मजेदार जवाब
  • छात्रा ने कहा “कांग्रेस जॉइन करना”

नई दिल्ली : Rahul Gandhi DU Interaction कांग्रेस नेता राहुल गांधी अक्सर युवाओं और छात्रों से बातचीत कर उनके मन की बात जानने की कोशिश करते हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की छात्राओं के साथ अपनी मुलाकात का एक वीडियो साझा किया है। इस बातचीत के दौरान एक छात्रा ने राहुल गांधी के सवाल पर ऐसा जवाब दिया कि खुद राहुल गांधी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

“कांग्रेस जॉइन करना” रिस्की

वीडियो में राहुल गांधी गार्गी कॉलेज और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं के समूह से घिरे नजर आ रहे हैं। Rahul Gandhi Viral Video इसी दौरान उन्होंने छात्राओं से एक दिलचस्प सवाल पूछा “आप लोगों ने अब तक का सबसे जोखिम भरा काम क्या किया है?”इस पर एक छात्रा ने बिना झिझक तुरंत जवाब दिया “कांग्रेस जॉइन करना।” यह सुनते ही कमरे में मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे। राहुल गांधी भी इस हाजिरजवाबी को सुनकर दंग रह गए और मुस्कुराते हुए बोले “ठीक है, यह वाकई में काफी रिस्की है”।

छात्रों से कई अहम मुद्दों पर की चर्चा

छात्रों और राहुल गाँधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। Gargi College Student Congress, आपकों बता दें की दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने हाल ही में लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस MP राहुल गांधी के साथ बातचीत में हिस्सा लिया। उन्होंने छात्रों से ABVP विवाद, महिला आरक्षण बिल, मणिपुर में जातीय तनाव और भी कई मुद्दों पर चर्चा की ।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.