आंकड़ों के चक्कर में बुरे फंसे राहुल गाँधी

Ads

आंकड़ों के चक्कर में बुरे फंसे राहुल गाँधी

  •  
  • Publish Date - November 25, 2017 / 08:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

राहुल गाँधी और विवाद का नाता पुराना है और वो भी उन्ही के द्वारा बोले गए भाषणों से?  गुजरात की सियासी रणभूमि में जहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार पर निशाना साधने में कोई परहेज नहीं कर रहे वहीं बीजेपी के अमित मालवीय ने  एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें राहुल गांधी के पोरबंदर और अहमदाबाद की स्पीच के दो हिस्से सुनाए गए हैं.इस वीडियो के पहले हिस्से में पोरबंदर की जनसभा से भाषण का एक अंश लगाया गया है जिसमे राहुल कह रहे हैं कि गुजरात में 50 लाख युवा बेरोजगार क्यों खड़े हैं?

पहले वीडियो पर सुबह 11.15 का वक्त लिखा गया है। जबकि वीडियो का दूसरा हिस्सा राहुल गांधी की अहमदाबाद स्पीच से बताया गया है। जिस पर 24 नवंबर रात 8 बजे का वक्त लिखा है. अहमदाबाद वाले वीडियो में राहुल कह रहे हैं, ‘गुजरात में 30 लाख युवा बेरोजगार खड़े हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर तेजी शेयर किया जा रहा है.साथ ही राहुल के ज्ञान पर भी तीख़ी प्रतिक्रिया दी जा रही है.

IBC24web team