रामलीला मैदान में फूटा राहुल का आक्रोश,कहा- 4 सालों में मोदी के भाषण में नहीं दिखी सच्चाई

Ads

रामलीला मैदान में फूटा राहुल का आक्रोश,कहा- 4 सालों में मोदी के भाषण में नहीं दिखी सच्चाई

  •  
  • Publish Date - April 29, 2018 / 09:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी ने जन आक्रोश रैली के मंच से केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। राहुल ने महंगाई, रोजगार, भ्रष्ट्राचार के साथ कई मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार को खूब खरी-खोटी सुनाई। 

ये भी पढ़ें-बलरामपुर से अगुवा ठेकेदार का मुंशी नक्सलियों के संदेश के साथ आया बाहर

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों को झूठा करार दिया। केंद्र में चार सालों से बीजेपी की सरकार है, मोदी की बड़ी-बड़ी बातें सिर्फ भाषणों तक सिमट कर रह जाती है। राहुल के मुताबिक मोदी की बातें सिर्फ हवा-हवाई होती हैं। लोग उनके भाषण में सच्चाई ढूंढते हैं। 

राहुल गांधी ने तीखे तेवर में भ्रष्टाचार को लेकर मोदी की खिंचाई की। राहुल ने कर्नाटक दौरे पर मोदी की भ्रष्टाचार खत्म करने वाले भाषण की जमकर खिल्लियां उड़ाई। येदियुरप्पा के बाजू में खड़े होकर मोदी भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते हैं। कर्नाटक में मोदी के चुनावी भाषण के दौरान मोदी के साथ मंच में खड़े रहने वाले कई नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल की हवा खा चुके हैं। और मोदी कहते हैं भ्रष्टाचार खत्म करेंगे”।

ये भी पढ़ें- आरक्षकों के सीने पर एससी-एसटी! मेडिकल जांच के दौरान का वाकया 

राहुल गांधी ने पीएम के चीन दौरे पर भी चुटकी ली। मोदी चीन में सिर्फ नौका विहार करके हैं। डोकलाम, चीन-पाकिस्तान इको कॉरिडोर जो पीओके से होकर गुजरता है मोदीजी ने इन ज्वलंत मुद्दों पर कोई बात नहीं की।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के सात ऐतिहासिक धरोहरों को ठेके में देने की तैयारी

राहुल गांधी ने पीयूष गोयल और नीरव मोदी को लेकर भी नरेंद्र मोदी पर आक्रामक शब्दों से कटाक्ष किया। कांग्रेस के इस जन आक्रोश रैली में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ देशभर से कांग्रेसी शामिल हुए।

 

वेब डेस्क, IBC24