विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी

Ads

विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी

  •  
  • Publish Date - May 9, 2026 / 11:04 PM IST,
    Updated On - May 9, 2026 / 11:04 PM IST

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने जा रहे सी जोसेफ विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी के अलावा विपक्ष के कुछ अन्य नेता भी मौजूद रह सकते हैं।

विजय रविवार सुबह 10 बजे चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में शपथ लेंगे।

कांग्रेस नेता माणिकम टैगोर ने विजय को बधाई दी और कहा कि राज्य बदलाव और आशा की उम्मीद कर रहा है।

टैगोर ने कहा, ‘लोग सामाजिक न्याय, समानता, विकास और मानवीय शासन पर आधारित समावेशी तमिलनाडु की उम्मीद करते हैं। हमारा मानना है कि विजय के नेतृत्व में एक जन-केंद्रित, पारदर्शी, सुशासित प्रशासन स्थापित किया जाएगा।’’

भाषा हक संतोष

संतोष