Petrol Pump Close on Sunday: क्या रविवार को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, पीएम मोदी की अपील के बाद डीलरों ने लिया फैसला? पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद किया जा रहा दावा, पीआईबी ने दी असल जानकारी

Ads

Petrol Pump Close on Sunday: क्या रविवार को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, पीएम मोदी की अपील के बाद डीलरों ने लिया फैसला? पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद किया जा रहा दावा, पीआईबी ने दी असल जानकारी

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 01:31 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 01:34 PM IST

Petrol Pump Close on Sunday: क्या रविवार को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, पीएम मोदी की अपील के बाद डीलरों ने लिया फैसला? पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद किया जा रहा दावा, पीआईबी ने दी असल जानकारी / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • “हर रविवार पेट्रोल पंप बंद” होने का दावा
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
  • PIB फैक्ट चेक ने वायरल पोस्ट की जांच की

नई दिल्ली:Petrol Pump Close on Sunday   पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। यह पिछले चार वर्षों में पेट्रोल-डीजल के दाम में पहली वृद्धि है। कच्चे तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों के कारण तेल विपणन कंपनियों के घाटे बढ़ने के बीच यह वृद्धि की गई है। कीमतें बढ़ने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए से बढ़कर 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है। डीजल अब 87.67 रुपए के मुकाबले 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी ने तेल की खपत बचाने के लिए पेट्रोल पंप को हर रविवार के दिन बंद रखने का ऐलान किया है।

हर रविवार को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

Petrol Pump Close on Sunday दरअसल एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल पंप संडे यानी हर रविवार के दिन बंद रहेगा और ऐसे में कोई भी फ्यूल नहीं भरवा सकेगा। वायरल पोस्ट में नरेंद्र मोदी की फोटो नजर आ रही है और और साथ ही एक पेट्रोल पंप भी दिखाया गया है। इस फोटो में बताया गया है कि ये नियम आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा समेत कई सारे राज्यों में लागू होगा।

 

पीआईबी ने किया फैक्ट चेक

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद जब भारत की सरकार की फैक्ट चेक संस्था पीआईबी ने चेक किया तो पाया कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। असल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा कोई ऐलान या अपील नहीं की है, ये पोस्ट फेक है। पीआईबी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि ये दावा झूठा है और आपको इस तरह के अनवैरिफाइड मैसेज को शेयर न करें। हमेशा अलर्ट रहें और विश्वासनीय सूत्रों से ही जानकारी लें। साथ ही पीआईबी ने अपील की है कि जब भी ऐसी कोई झूठी खबर दिखे तो ईमेल (factcheck@pib.gov.in) और व्हॉट्सअप (+91 8799711259) के जरिए पीआईबी से संपर्क करें।

भारत के अन्य शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

City Petrol-Diesel Price Today Petrol Price Hike 🟢 Diesel Price Hike 🟢
New Delhi Petrol-Diesel Price Today ₹97.77 🟢₹3.00 ₹90.67 🟢₹3.00
Kolkata Petrol-Diesel Price Today ₹108.74 🟢₹3.29 ₹95.13 🟢₹3.11
Mumbai Petrol-Diesel Price Today ₹106.64 🟢₹3.10 ₹93.14 🟢₹3.11
Chennai Petrol-Diesel Price Today ₹103.90 🟢₹3.10 ₹95.47 🟢₹3.08
Bengaluru Petrol-Diesel Price Today ₹106.17 🟢₹3.21 ₹94.10 🟢₹3.11
Noida Petrol-Diesel Price Today ₹98.04 🟢₹3.30 ₹91.31 🟢₹3.50
Gurugram Petrol-Diesel Price Today ₹98.29 🟢₹2.99
Bhubaneswar Petrol-Diesel Price Today ₹104.57 🟢₹3.60 ₹96.11 🟢₹3.56
Hyderabad Petrol-Diesel Price Today ₹110.89 🟢₹3.39 ₹98.96 🟢₹3.26
Thiruvananthapuram Petrol-Diesel Price Today ₹110.58 🟢₹3.20 ₹99.35 🟢₹3.09
Patna Petrol-Diesel Price Today ₹108.55 🟢₹3.01 ₹94.63 🟢₹2.85
Chandigarh Petrol-Diesel Price Today ₹97.27 🟢₹2.97 ₹85.25 🟢₹2.80
Jaipur Petrol-Diesel Price Today ₹107.97 🟢₹2.94 ₹93.23 🟢₹2.74
Lucknow Petrol-Diesel Price Today ₹97.55 🟢₹2.82 ₹90.82 🟢₹2.96

ये भी पढ़ें

क्या हर रविवार पेट्रोल पंप बंद रहेंगे?

नहीं, यह दावा पूरी तरह फर्जी है। सरकार ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल का नया रेट क्या है?

दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर हो गया है।

वायरल पोस्ट में क्या दावा किया गया था?

पोस्ट में दावा था कि कई राज्यों में हर रविवार पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।

PIB ने वायरल पोस्ट पर क्या कहा?

PIB ने कहा कि यह दावा झूठा और भ्रामक है तथा लोगों से इसे शेयर न करने की अपील की।