Bhooth Bangla Box Office Collection: ‘भूत बंगला’ की कमाई देखकर मेकर्स भी हैरान! ‘धुरंधर 2’ की बढ़ी टेंशन, गुरुवार के आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश!

Ads

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की मशहूर जोड़ी लंबे समय बाद फिल्म 'भूत बंगला' के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की है। इस बीच रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' रिलीज होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार मुकाबला करती नजर आ रही है।

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 02:15 PM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 02:15 PM IST

(Bhooth Bangla Box Office Collection/ Image Credit: akshaykumar Instagram)

HIGHLIGHTS
  • ‘भूत बंगला’ ने 28वें दिन भी कमाए 1.25 करोड़
  • कुल कलेक्शन पहुंचा 164.30 करोड़ रुपये
  • अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी फिर हिट

मुंबई: Bhooth Bangla Box Office Collection Day 28: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर फिल्म ‘भूत बंगला’ के जरिए दर्शकों के बीच लौटी है। इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं और चौथे सप्ताह में भी जबरदस्त कमाई कर रही है।

बड़ी फिल्मों के बीच भी कायम है पकड़

Bhoot Bangla की टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandar 2 से हो रही है। इसके बावजूद अक्षय कुमार की फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। अब इसके सामने रितेश देशमुख की फिल्म Raja Shivaji भी आ चुकी है। लेकिन ‘भूत बंगला’ की रफ्तार अभी भी रूकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि पहले दिन इसका कलेक्शन 12.25 करोड़ रुपये रहा।

28वें दिन भी जारी कमाई

Sacnilk के अनुसार फिल्म ने अपने 28वें दिन भी 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 164.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 84.40 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में 43.75 करोड़, तीसरे हफ्ते में 21.85 करोड़ और चौथे हफ्ते में 14.30 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। लगातार गिरावट के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने में कामयाब रही है जो इसकी लोकप्रियता को दिखाता है।

‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सप्ताह कलेक्शन
वीक 1 84.40 करोड़ रुपये
वीक 2 43.75 करोड़ रुपये
वीक 3 21.85 करोड़ रुपये
वीक 4 14.30 करोड़ रुपये
डे 28 1.25 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 164.30 करोड़ रुपये

दमदार स्टारकास्ट

Bhoot Bangla में तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, परेश रावल, और मिथिला पालकर जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म की कहानी एक भूतिया बंगले के इर्द-गिर्द घूमती है। जिसमें कॉमेडी और सस्पेंस दोनों का तड़का लगाया गया है। खासतौर पर राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

‘भूत बंगला’ कब रिलीज हुई थी?

Bhoot Bangla 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

फिल्म में मुख्य भूमिका कौन निभा रहे हैं?

फिल्म में Akshay Kumar मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

‘भूत बंगला’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ?

फिल्म ने अब तक भारत में 164.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

फिल्म का निर्देशन किसने किया है?

इस फिल्म का निर्देशन Priyadarshan ने किया है।