Rahul Gandhi on US Attack: ‘ईरानी जहाज़ डूबा, PM Modi चुप हैं’, राहुल गांधी ने सरकार को दी चेतावनी, कहा- आगे तूफ़ानी समुद्र है…

Rahul Gandhi on US Attack: 'ईरानी जहाज़ डूबा, PM Modi चुप हैं', राहुल गांधी ने सरकार को दी चेतावनी, कहा- आगे तूफ़ानी समुद्र है...

Rahul Gandhi on US Attack: ‘ईरानी जहाज़ डूबा, PM Modi चुप हैं’, राहुल गांधी ने सरकार को दी चेतावनी, कहा- आगे तूफ़ानी समुद्र है…

Rahul Gandhi on Iran Attack/Image Source: ANI

Modified Date: March 5, 2026 / 01:21 pm IST
Published Date: March 5, 2026 1:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी का चेतावनी भरा पोस्ट
  • ‘हिंद महासागर में ईरानी जहाज़ डूबा, पीएम चुप हैं!
  • LPG और LNG की आपूर्ति पर बड़ा खतरा

नई दिल्ली: Rahul Gandhi on US Attack: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका और इजरायल के संयुक्त ईरान पर हमले को लेकर X पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने लिखा कि दुनिया एक उतार-चढ़ाव वाले दौर में है और आगे तूफ़ानी परिस्थितियाँ आने वाली हैं। राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में कहा कि भारत की तेल सप्लाई खतरे में है, क्योंकि देश का 40% से अधिक तेल हॉर्मुज स्ट्रेट से होकर आता है।

राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना (Israel USA Vs Iran War)

Rahul Gandhi on US Attack: इसके अलावा LPG और LNG की सप्लाई की स्थिति और भी गंभीर है। उन्होंने यह भी लिखा कि हाल ही में एक ईरानी जंगी जहाज़ हिंद महासागर में डूब गया है, और इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। राहुल गांधी ने कहा, “ऐसे समय में हमें एक मज़बूत नेतृत्व की आवश्यकता है। इसके बजाय, भारत के पास एक समझौता करने वाला प्रधानमंत्री है, जिसने हमारी स्ट्रेटेजिक आज़ादी को छोड़ दिया है।”

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।