महंगाई और मंदी पर राहुल ने PM को घेरा, प्रियंका बोलीं-भयंकर महंगाई, BJP का जनता को दीवाली गिफ्ट
महंगाई और मंदी पर राहुल ने PM को घेरा, प्रियंका बोलीं-भयंकर महंगाई, BJP का जनता को दीवाली गिफ्ट
नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने देश में ‘मंदी’ एवं महंगाई के मुद्दे को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पूंजीपतियों का विकास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: फिल्म ‘दी किड्स् आर ऑल राइट’ के अभिनेता एड्डी हेसल की गोली लगने के बाद मौत
राहुल गांधी ने बिहार में किसानों की ओर से मंडी की मांग किए जाने संबंधी खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘देश के किसानों ने मांगी मंडी, लेकिन प्रधानमंत्री ने थमा दी भयानक मंदी।’’
उन्होंने जो खबर साझा की उसके मुताबिक, बिहार के किसान पंजाब की तर्ज पर मंडियां चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: अमेरिका में उप राष्ट्रपति उम्मीदवार ने खेला सांभर-इडली दांव, कहा- य…
प्रियंका गांधी ने लखनऊ हवाई अड्डे का प्रबंधन एक निजी समूह को दिए जाने संबंधी खबर साझा करते हुए आरोप लगाया, ‘‘ भाजपा का जनता को दीवाली का गिफ्ट : भयंकर महंगाई, भाजपा का अपने पूंजीपति मित्र को दीवाली गिफ्ट : 6 हवाई अड्डे पूजीपंतियों को, पूंजीपतियों का विकास।’’

Facebook


