चेन्नई, 12 फरवरी (भाषा) भाजपा की वरिष्ठ नेता वी. श्रीनिवासन ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सियासत न करने और सार्थक राजनीति पर ध्यान देने को कहा।
उन्होंने गांधी पर पूर्व सेना प्रमुख के संस्मरणों पर आधारित पुस्तक को लेकर लोकसभा में हंगामा करने का आरोप लगाया और उनकी आलोचना की। श्रीनिवासन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जानबूझकर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।
कोयंबटूर दक्षिण से विधायक श्रीनिवासन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जनता द्वारा खारिज किए गए राहुल गांधी लोकसभा में अराजकता फैला रहे हैं। राजनीति में उठाने के लिए हजारों मुद्दे हैं, लेकिन वह बेवजह राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति कर रहे हैं। इसकी वजह से वह नेता प्रतिपक्ष का पद भी गंवा सकते हैं।”
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन ने कहा कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार कांग्रेस को नकार दिया, लेकिन पार्टी इस तरह व्यवहार कर रही है जैसे वह अब भी सत्ता में हो।
भाषा जोहेब नरेश
नरेश