Rahul Gandhi on US Trade Deal: ‘विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएं या FIR करवाएं, मैं किसानों के लिए लड़ता रहूंगा’… ट्रेड डील को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी, देखें ये वीडियो

Ads

ट्रेड डील को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी, देखें ये वीडियो, Rahul Gandhi on US Trade Deal, Read full News

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 08:37 PM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 08:54 PM IST

Rahul Gandhi on US Trade Deal. Image Source- IBC24

नई दिल्लीः Rahul Gandhi on US Trade Deal लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर किसानों को मुद्दे और ट्रेड डील को मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाती है, मामला दायर किया जाता है या विशेषाधिकार प्रस्ताव लाया जाता है, तब भी वह किसानों के अधिकारों के लिए लड़ना जारी रखेंगे।

दरअसल, राहुल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में राहुल ने कहा कि कल मैंने कहा कि जो किसान है वह हिंदुस्तान की नीव है, फाउंडेशन है और फूड सिक्योरिटी के लिए कांग्रेस पार्टी और हिंदुस्तान लड़ी थी। पीएम मोदी ने हमारी फूड सिक्योरिटी और हमारे किसानों को धोखा दिया है। अमेरिका के साथ डील करके उन्होंने कपास, सोया, सेब और फल के किसानों को बेच दिया है। हिंदुस्तान की कृषि मार्केट पर सालों से विदेश के लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और पीएम मोदी ने उनके लिए दरवाजा खोला है। डोनाल्ड ट्रंप ने नरेंद्र मोदी की लगाम पकड़ी हुई है। मक्का, कपास, सोयाबीन और फल तो केवल शुरुआत है। पीएम मोदी पूरी कृषि मार्केट के दरवाजे अपने मित्रों- अदाणी, अंबानी जैसे लोगों और विदेशी ताकतों के लिए खोलेंगे। उन्होंने आगे कहा कि पहले वे काले कानून लाए थे और अब उन्होंने विदेशी ताकतों के लिए रास्ता साफ कर दिया है।

‘अमेरिकी किसानों को मिलती है भारी सब्सिडी’

Rahul Gandhi on US Trade Deal राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिका के किसानों के पास हजारों एकड़ के बड़े-बड़े खेत होते हैं, जो पूरी तरह से मैकेनाइज्ड हैं और उन्हें वहां की सरकार भारी सब्सिडी देती है। इसके विपरीत, हमारे किसानों के खेत छोटे होते हैं, उन्हें सही एमएसपी नहीं मिलती और मैकेनाइजेशन का तो नाम ही नहीं है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर देश को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि आप मेरे ऊपर केस करें, गाली दें या विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएं… मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैंने संसद में सच्चाई बोली है और देश इस सच्चाई को समझता है। मैं, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और पूरी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और हम अन्याय नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़ें