Rainet Technology Private limited / Image Source : screengrab
भोपाल:Rainet Technology Private limited मध्य प्रदेश की राजधानी भोपल में एसटीएफ (STF) ने फर्जी कंपनियों में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी कंपनी के डायरेक्टर ऋषिकेश राय को नोएडा से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 16 आरोपियों की गिरफ्तरी हो चुकी है।
मिली जानकारी के अनुसार ‘रायनेट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड’ के खातों में अब तक 2062 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का पता चला है। Rainet Technology Private limited एसटीएफ इस मामले में अब तक कुल 16 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है।मामले का मुख्य आरोपी नवाब उर्फ लविश चौधरी फिलहाल फरार है और उसके संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने की सूचना है।
एसटीएफ ने उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी कर दिया गया है। आरोपी को वापस भारत लाने के लिए अब प्रत्यर्पण (Extradition) की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल, ऋषिकेश राय की गिरफ्तारी को STF की एक बड़ी जीत माना जा रहा है। गिरोह के खातों में मिले 2000 करोड़ से ज़्यादा के ट्रांजेक्शन ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि यह घोटाला उम्मीद से कहीं ज़्यादा बड़ा है।