Rahul Gandhi Statement: ‘देश को लगने वाला है बड़ा झटका, हमारी इकॉनमी को होगा नुकसान’, संसद के बाहर राहुल गांधी ने क्यों कही ये बात, आप भी जानें यहां

Rahul Gandhi Statement: राहुल गांधी ने कहा कि, "पश्चिम एशिया संकट से कितना नुकसान होगा? एक पैराडाइम शिफ्ट की लड़ाई चल रही है।

Rahul Gandhi Statement: ‘देश को लगने वाला है बड़ा झटका, हमारी इकॉनमी को होगा नुकसान’, संसद के बाहर राहुल गांधी ने क्यों कही ये बात, आप भी जानें यहां

Rahul Gandhi Statement/Image Source: ANI

Modified Date: March 9, 2026 / 05:46 pm IST
Published Date: March 9, 2026 5:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विपक्षी दलों के सदस्यों ने पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा में हंगामा किया।
  • नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, "पश्चिम एशिया संकट से कितना नुकसान होगा?
  • राहुल गांधी ने कहा कि, देश को बड़ा झटका लगने वाला है।

Rahul Gandhi Statement: नई दिल्लीः विपक्षी दलों के सदस्यों ने सोमवार को लोकसभा में पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा किया। इसी कारण से सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर बाद तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के अडिग रहने के कारण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव लाने संबंधी चर्चा और मतदान की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी।

पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा से भाग रहे पीएम: राहुल गांधी

सदन की कार्यवाही स्थागिर होने के बाद राहुल गांधी ने लोकसभा के बाहर मीडिया से चर्चा की। (Rahul Gandhi Statement) इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, “पश्चिम एशिया संकट से कितना नुकसान होगा? एक पैराडाइम शिफ्ट की लड़ाई चल रही है। इससे हमारी इकॉनमी को बड़ा नुकसान होगा। आपने स्टॉक मार्केट देखा। PM मोदी ने US के साथ डील साइन की है। देश को बड़ा झटका लगने वाला है। तो, उन्हें इस पर चर्चा करने में क्या दिक्कत है?

Rahul Gandhi Statement:  हम उसके बाद दूसरे मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। क्या पश्चिम एशिया का मामला ज़रूरी नहीं है? फ्यूल की कीमत और इकॉनमिक तबाही चर्चा के ज़रूरी मामले नहीं हैं? ये पब्लिक के मुद्दे हैं। हम इन्हें ज़रूरी मानते हैं और चर्चा चाहते हैं, लेकिन वे चर्चा नहीं चाहते क्योंकि इससे दूसरी बातें सामने आएंगी, क्योंकि PM की पोजीशन सामने आएगी। कैसे उनके साथ कॉम्प्रोमाइज़ किया गया और कैसे उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है, यह सामने आएगा। इसलिए, वे चर्चा नहीं करना चाहते। आपने देखा कि PM पार्लियामेंट से कैसे भाग गए। वह नहीं आ पाएंगे, मैं आपको बता रहा हूं।”

विपक्षी सदस्यों ने सदन में किया हंगामा

Rahul Gandhi Statement:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सदन की कार्यवाही को एक बार स्थगित कर दिया गया था और इसके बाद दोपहर 12 बजे कार्यवाही को फिर से शुरू किया गया। इसके पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने आवश्यक कागजात सदन के पटल पर रखवाए और फिर सभा ने टी20 विश्वकप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। (Rahul Gandhi Statement)  इसके साथ ही, विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के निकट पहुंच गए। इनमें से कई सदस्यों ने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। पाल ने विपक्षी सदस्यों से सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा, ”आप लोग सदन में तख्तियां लेकर आए हैं, आप यह पहले से तय करके आएं है कि सदन नहीं चलने देना है।”

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.