Rahul Gandhi Targeted PM Modi: मेलोनी को मोदी ने खिलाई मेलोडी तो भड़के राहुल गांधी, प्रधानमंत्री को लेकर कह दिया कुछ ऐसा, देश में खड़ा हुआ नया सियासी बवाल

Ads

Rahul Gandhi Targeted PM Modi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ‘मेलोडी’ टॉफी मामले को लेकर हमला बोला है।

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 03:59 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 04:24 PM IST

Rahul Gandhi Targeted PM Modi/Image Credit: X Handle

HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है।
  • राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ‘मेलोडी’ टॉफी मामले को लेकर हमला बोला है।
  • राहुल ने कहा - आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बांट रहे हैं।

Rahul Gandhi Targeted PM Modi: नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक के बाद एक कई मुद्दों पर पीएम मोदी पर निशाना साधते ही रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ‘मेलोडी’ टॉफी मामले को लेकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, ‘आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बांट रहे हैं।’

राहुल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि, किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी परेशान हैं, जबकि प्रधानमंत्री ‘हंसकर रील बना रहे हैं’ और बीजेपी नेता ताली बजा रहे हैं। (Rahul Gandhi Targeted PM Modi) राहुल गांधी ने इसे ‘नेतृत्व नहीं, नौटंकी’ बताया है।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Rahul Gandhi Targeted PM Modi:  दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी इटली के दौरे पर है और इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की। (Rahul Gandhi Targeted PM Modi)  मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। इसके बाद ‘मेलोडी’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

कांग्रेस सांसद राहुल गगांधी ने कहा कि, पिछले तीन महीनों में पीएम मोदी को देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जो कदम उठाना चाहिए था, वो उन्होंने नहीं उठाए। इसके उलट, वे मेलोनी जी के साथ टॉफी खा रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं, जैसे सब मजाक चल रहा हो। फिर जब आर्थिक तूफान आएगा, गरीबों को चोट पहुंचेगी, किसानों को खाद नहीं मिलेगी, (Rahul Gandhi Targeted PM Modi)  पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने लगेंगे और महंगाई बढ़ेगी, तब पीएम मोदी हाथ जोड़कर कहेंगे- भाइयों और बहनों, अगर मेरी गलती है तो मुझे फांसी पर चढ़ा दो।”

PM मोदी ने मेलोनी को दिया खास गिफ्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पीएम नरेंद्र मोदी इटली के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के लिए टॉफी की एक पैकेट गिफ्ट किया, जिसका नाम मेलोडी है। ऐसा लगा कि यह उन दोनों नेताओं के लिए ऑनलाइन काफी इस्तेमाल होने वाले वायरल हैशटैग “#Melodi” की ओर एक मजाकिया इशारा था।

Rahul Gandhi Targeted PM Modi:  ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक हल्के-फुल्के वीडियो में, दोनों प्रधानमंत्रियों को मुस्कुराते और हंसते हुए देखा गया। इस वीडियो में भारतीय प्रधानमंत्री, जिन्होंने नीले रंग का बंदगला सूट पहना हुआ था, मेलोनी (जिन्होंने सफ़ेद सूट पहना था) को मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफ़ियों का एक बैग देते हुए नज़र आए। इस क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इतालवी प्रधानमंत्री ने लिखा, “गिफ़्ट के लिए धन्यवाद।”

इन्हे भी पढ़ें:-

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर क्या आरोप लगाया?

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है, जबकि पीएम मोदी इटली में ‘मेलोडी’ टॉफी को लेकर वीडियो बना रहे हैं।

राहुल गांधी ने ‘मेलोडी’ टॉफी को लेकर क्या कहा?

राहुल गांधी ने कहा कि यह गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने वाली “नौटंकी” है और सरकार को अर्थव्यवस्था व किसानों के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को क्या गिफ्ट दिया?

पीएम नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफियों का पैकेट गिफ्ट किया।

#Melodi हैशटैग क्यों वायरल हो रहा है?

#Melodi हैशटैग पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के नामों को जोड़कर बनाया गया है, जो सोशल मीडिया पर पहले भी काफी ट्रेंड कर चुका है।

राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था को लेकर क्या चिंता जताई?

राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतें और किसानों की समस्याएं बढ़ सकती हैं, लेकिन सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है।