राहुल गांधी 18 अक्टूबर को गोवा में कांग्रेस की ‘गोय राखोन्न यात्रा’ में होंगे शामिल

Ads

राहुल गांधी 18 अक्टूबर को गोवा में कांग्रेस की 'गोय राखोन्न यात्रा' में होंगे शामिल

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 09:59 PM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 09:59 PM IST

पणजी, 21 सितंबर (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित की जाने वाली कांग्रेस की 27 दिवसीय ‘गोय राखोन्न यात्रा’ के समापन दिवस में शामिल होंगे।

कांग्रेस नेता यूरी अलेमाओ ने सोमवार को कहा कि ‘गोवा बचाओ’ यात्रा 22 सितंबर को पणजी से शुरू होगी और 18 अक्टूबर को कुंकोलिम में संपन्न होगी। यह यात्रा राज्य की सभी 40 विधानसभा सीट से होकर गुजरेगी।

विपक्षी दल ने इस अभियान को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले गोवा से जुड़े मुद्दों को उठाने वाले राज्यव्यापी आंदोलन के रूप में पेश किया है।

अलेमाओ ने कहा कि कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल 23 सितंबर को प्रियोल में औपचारिक रूप से यात्रा को रवाना करेंगे।

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘राहुल गांधी 18 अक्टूबर को यात्रा के अंतिम दिन इसमें शामिल होंगे।’

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप