राहुल गांधी ने ट्वीट कर भारतीय वायुसेना को किया सैल्यूट, सिंधिया ने सैनिकों के शौर्य, साहस को किया सलाम

राहुल गांधी ने ट्वीट कर भारतीय वायुसेना को किया सैल्यूट, सिंधिया ने सैनिकों के शौर्य, साहस को किया सलाम

राहुल गांधी ने ट्वीट कर भारतीय वायुसेना को किया सैल्यूट, सिंधिया ने सैनिकों के शौर्य, साहस को किया सलाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: February 26, 2019 5:03 am IST

नई दिल्ली। पाकिस्तान पर हमले के बाद देश भर से रिएक्शन आ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर भारतीय वायुसेना को सैल्यूट किया है। वहीं कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर भारतीय वायु सेना के जांबाज़ सैनिकों के शौर्य और साहस को सलाम किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि आतंकी ठिकानों पर की गई जबरदस्त कार्यवाही के लिए सैनिकों को बधाई। मैं और मेरी पार्टी राष्ट्रहित में उठाए जाने वाले हर कदम पर आपके साथ हैं।

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”en” dir=”ltr”> I salute the pilots of the IAF.</p>&mdash; Rahul Gandhi (@RahulGandhi) <a href=”https://twitter.com/RahulGandhi/status/1100245432901472257?ref_src=twsrc%5Etfw”>February 26, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

पढ़ें-भारत की बड़ी कार्रवाई, जैश के ठिकानों पर बरसाए 1000 किलो के बम, 200 से 300 आतंकियों की मौत की खबर

बीजेपी नेता और बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस ऑपरेशन के लिए बधाई दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर भारतीय वायुसेना को बधाई दी है। इस ऑपरेशन में PoK के बालाकोट, चकौती और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया गया है. यहां तीनों जगह जैश-ए-मोहम्मद के अल्फा-3 ठिकाने थे जहां पर तबाही की गई है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि अगर ये बात सच है तो ये बहुत बड़ी कार्रवाई है, लेकिन हमें इस पर भारत सरकार के आधिकारिक बयान का इंतजार करना चाहिए।

<blockquote class=”twitter-tweet” data-lang=”en”><p lang=”hi” dir=”ltr”>भारतीय वायु सेना के जाँबाज़ सैनिकों के शौर्य और साहस को मेरा सलाम। आतंकी ठिकानों पर की गई जबरदस्त कार्यवाही के लिए सैनिकों को बधाई, मैं और मेरी पार्टी राष्ट्रहित में उठाए जाने वाले हर कदम पर आपके साथ हैं।</p>&mdash; Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) <a href=”https://twitter.com/JM_Scindia/status/1100252147642523650?ref_src=twsrc%5Etfw”>February 26, 2019</a></blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>

पढ़ें-शासकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, दो फीसदी 

उन्होंने कहा कि अभी ये देखना होगा पाकिस्तान इस कार्रवाई का किस तरह जवाब देता है। पाकिस्तान के रक्षा विशेषज्ञ कमर चीमा ने कहा कि अभी हमें भी पाकिस्तानी सरकार के आधिकारिक बयान का इंतजार है. उन्होंने कहा कि भारतीय सरकार चुनाव को देखते हुए इस प्रकार का माहौल बना रही है। प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट कर लिखा, ‘भारतीय वायु सेना ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया. पाकिस्तान वायु सेना ने तुरंत कार्रवाई की. भारतीय विमान वापस चले गए.’ गफूर की तरफ से इस दावे के साथ दो ट्वीट किए गए और भारत पर बिना सबूतों के आरोप लगाए गए।


लेखक के बारे में