राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने से कांग्रेस और मजबूत होगी: चिदंबरम

राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने से कांग्रेस और मजबूत होगी: चिदंबरम

राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने से कांग्रेस और मजबूत होगी: चिदंबरम
Modified Date: March 26, 2023 / 01:31 pm IST
Published Date: March 26, 2023 1:31 pm IST

कोलकाता, 27 मार्च (भाषा) पूर्व वित्त मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने से कांग्रेस और मजबूत होगी और अगले साल आम चुनावों में उसे इसका लाभ मिलेगा।

चिदंबरम ने ई-मेल के जरिए एक विशेष साक्षात्कार में राजनीतिक परिदृश्य के संबंध में कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस को समाप्त करने की अपनी इच्छा के तहत उसे ‘‘प्रमुख निशाना’’ बना रही है ताकि क्षेत्रीय दलों को और आसानी से साध सके।

उन्होंने कहा, हालांकि कांग्रेस का ‘‘सफाया नहीं होगा’’ और क्षेत्रीय दल भाजपा के खिलाफ ‘‘खड़े होंगे और लड़ेंगे।’’

चिदंबरम ने कहा, देश में अघोषित आपातकाल है। उन्होंने कहा, आपातकाल के समय एक शिकायत यह थी कि प्रेस की स्वतंत्रता का गला घोंट दिया गया था। उन्होंने पूछा क्या आज हालात अलग हैं?

भाषा सिम्मी ??. ????

??. ????


लेखक के बारे में