आंख मारने के कई मतलब होते हैं ,राहुल पर ही निशाना क्यों :नगमा
आंख मारने के कई मतलब होते हैं ,राहुल पर ही निशाना क्यों :नगमा
नई दिल्ली। पिछले दिनों संसद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की आंख मारने वाली हरकत पर विपक्ष से लेकर सोशल मीडिया तक बहुत अधिक चर्चा हो रही है। अब इस बात की तरफदारी करते हुए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और अभिनेत्री नगमा ने सफाई देते हुए कहा है कि राहुल की आंख मारने को लेकर इतना ज्यादा बवाल क्यों। क्या जरुरी है कि उन्होंने गलत इंटेंशन से ही आंख मारी हो हो सकता है उनकी इस आंख मारने के पीछे कई कारण हो।
ये भी पढ़ें –12 वर्ष से कम आयु की मासूमों से दुष्कर्म के दोषियों को सजा-ए-मौत, बिल लोकसभा में पारित
नगमा ने मीडिया से बातचीत में ये भी कहा कि राहुल ने संसद में ऐसा क्या कर दिया क्या उन्होंने किसी को गाली दे डाली जो इसे सदन की गरिमा के लिहाज से अनुचित ठहराया जा रहा है।ये भी तो हो सकता है कि राहुल किसी के कुछ सवाल के जवाब में आंख मारे होंगे। आंख मारने के कई मतलब होते है।इस दौरान नगमा ने ये भी कहा कि आंख तो कोई भी मार सकता है. अगर मैं अभी आंख मार दूं, तो इसका यह मतलब नहीं है कि मैंने दो मिनट पहले आपसे जो बातें कही थीं, वे सब गलत थी। ये व्यक्ति विशेष की सोच पर निर्भर करता है कि वह सामने वाले के बारे में क्या सोच रहा है।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


