RailOne App: 1 मार्च से बंद हो जाएगा Indian Railways का UTS ऐप, अब इस सुपर ऐप से बुक होंगी जनरल टिकटें, आज ही कर लें डाउनलोड

Ads

RailOne App Download: 1 मार्च से बंद हो जाएगा Indian Railways का UTS ऐप, अब इस सुपर ऐप से बुक होंगी जनरल टिकटें, आज ही कर लें डाउनलोड

  •  
  • Publish Date - February 8, 2026 / 07:25 PM IST,
    Updated On - February 8, 2026 / 07:26 PM IST

RailOne App | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • UTS ऐप बंद, अब सभी टिकट RailOne ऐप से बुक होंगे
  • डिजिटल पेमेंट पर अनारक्षित टिकटों पर 3% छूट मिलेगी
  • RailOne ऐप से भोजन ऑर्डर और शिकायत दर्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी

नई दिल्ली: RailOne App भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। एक मार्च से UTS मोबाइल ऐप की सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है। अब यात्रियों को जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के लिए रेलवे के नए “सुपर ऐप” RailOne पर शिफ्ट होना होगा। यह नया ऐप यात्रियों को एक ही प्लैटफॉर्म पर आरक्षित और अनारक्षित टिकट, प्लैटफॉर्म टिकट, ट्रेन की लाइव जानकारी, भोजन ऑर्डर और शिकायत निवारण जैसी सुविधाएं देगा।

RailOne App Download पिछले साल के अंत में लॉन्च किया गया RailOne ऐप पुराने UTS और IRCTC रेल कनेक्ट जैसे स्टैंडअलोन ऐप्स की जगह लेगा। रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ने बताया कि यह बदलाव यात्रियों को अधिक सुविधाजनक इंटरफेस प्रदान करने के लिए किया गया है।

RailOne: एक ही जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं

आपको बता दें कि इस ऐप को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इसमें UTS और RailConnect की सभी सुविधाएं पहले से मौजूद हैं। इस ऐप में यात्री आरक्षित टिकट, अनारक्षित टिकट और प्लैटफॉर्म टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं।

डिजिटल बुकिंग पर 3% की छूट का लाभ

नए प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देने के लिए रेल मंत्रालय ने अनारक्षित टिकट बुकिंग पर वित्तीय प्रोत्साहन की घोषणा की है।

डिस्काउंट: RailOne के माध्यम से UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भुगतान करने पर यात्रियों को 3% की छूट मिलेगी।

समयसीमा: यह योजना 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक यानी छह महीने के लिए लागू है।

R-Wallet बोनस: जो यात्री R-Wallet का उपयोग करते हैं, उन्हें मिलने वाला 3% बोनस पहले की तरह जारी रहेगा।

ट्रेन में भोजन और शिकायत निवारण

RailOne ऐप से यात्री IRCTC के अधिकृत वेंडर्स से सीधे सीट पर भोजन ऑर्डर कर सकते हैं।

साथ ही, शिकायत दर्ज करने और फीडबैक देने के लिए RailMadad का इंटीग्रेशन भी इसमें मौजूद है।

इन्हें भी पढ़े:-

UTS ऐप कब बंद होगा?

UTS ऐप 1 मार्च से बंद कर दिया जाएगा।

RailOne ऐप में कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?

इसमें आरक्षित और अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, ट्रेन की लाइव जानकारी, भोजन ऑर्डर और शिकायत निवारण की सुविधा होगी।

डिजिटल बुकिंग पर छूट कब तक मिलेगी?

RailOne ऐप से डिजिटल पेमेंट करने पर 3% छूट 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक मिलेगी।