कई जिलों के बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ कड़केगी बिजली, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rain alert in many districts, lightning will strike with strong winds

कई जिलों के बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ कड़केगी बिजली, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Weather news

Modified Date: May 23, 2023 / 09:00 pm IST
Published Date: May 23, 2023 8:30 pm IST

शिमला : हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई और मौसम विभाग ने 24 मई को राज्य के 10 जिलों में छिटपुट जगहों पर गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। शिमला और आस पास के इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली चमकने के साथ बारिश हुई। मंडी में 17 मिलीमीटर बारिश हुई, जिसके बाद कांगड़ा में 13 मिलीमीटर बारिश तथा काल्पा में हल्की बारिश हुई।

Read More : कहीं आपने भी तो नहीं डाला है सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट,  होगी कड़ी कार्रवाई, सीएम ने खुद दिए निर्देश 

मौसम विभाग ने यहां 25, 26 और 27 मई को छिटपुट जगहों पर गरज के साथ बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी देते हुए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है क्योंकि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश कर गया है और इसके चलते राज्य में व्यापक वर्षा हो सकती है।

Read More : कुदरत का कहरः आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी बारिश की संभावना के साथ ओलावृष्टि के मद्देनजर किसानों को फसलों पर ओला-रोधी जाल का उपयोग करने की सलाह दी गई है और कीटनाशकों के छिड़काव के समय में बदलाव करने का सुझाव दिया गया है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।