राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश होने का अनुमान

Ads

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश होने का अनुमान

  •  
  • Publish Date - November 15, 2021 / 03:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

जयपुर, 15 नवंबर (भाषा) मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में राज्य के विशेषकर दक्षिण पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मौजूदा परिस्थिति के अनुसार आगामी दिनों में पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से 17 नवंबर से दक्षिणी-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

इसके अनुसार 17 नवंबर को कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। वहीं 18-19 नवंबर को कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।

बीते चौबीस घंटे में सबसे कम न्यूतनतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 7.5 डिग्री सेल्यिसस दर्ज किया गया वहीं चुरू में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी 48 घंटे में तापमान में अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है।

भाषा पृथ्वी प्रशांत

प्रशांत