राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, फलोदी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज
राजस्थान के कई इलाकों में बारिश, फलोदी में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री दर्ज
जयपुर, 31 मई (भाषा) राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर तथा राज्य के पश्चिमी भागों में कुछ स्थानों पर रविवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार, कोटपूतली-बहरोड़ जिले के शाहपुरा में सर्वाधिक 55 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक, धूलभरी आंधी चलने और ओलावृष्टि की गतिविधियां भी दर्ज की गईं।
विभाग के अनुसार, इस अवधि में राज्य का अधिकतम तापमान फलोदी में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
भाषा
बाकोलिया रवि कांत

Facebook


