चंडीगढ़, 28 जुलाई (भाषा) पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई, जिससे दोनों राज्यों में गर्मी से लोगों को राहत मिली।
बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, खासकर निचले इलाकों में पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और कई जगह जाम लग गया।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर में 15.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि बठिंडा में 14.5 मिलीमीटर बारिश हुई।
राज्य के अन्य इलाकों में भी बारिश हुई। लुधियाना में 13.6 मिलीमीटर, पठानकोट में 9.8 मिलीमीटर, होशियारपुर में 4 मिलीमीटर, जालंधर में 3.5 मिलीमीटर और मोहाली में 1.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में 1.7 मिलीमीटर बारिश हुई।
हरियाणा के अंबाला में 0.1 मिलीमीटर, भिवानी में 4.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, करनाल में 3 मिलीमीटर, महेंद्रगढ़ में एक मिलीमीटर और सोनीपत में 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई।
भाषा मनीषा माधव
माधव