अरुणाचल प्रदेश में शुकवार को बारिश होने की संभावना
अरुणाचल प्रदेश में शुकवार को बारिश होने की संभावना
ईटानगर, चार जून (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, तथा राज्य के शेष हिस्सों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। ईटानगर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान में यह जानकारी दी गई है।
मौसम कार्यालय ने बताया कि अपर सुबनसिरी, क्रा दादी, पश्चिमी सियांग, लोअर सियांग, लेपाराडा, कामले और पापुम पारे जिलों में व्यापक रूप से बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश हो सकती है। तवांग, शि-योमी, अपर सियांग, सियांग, पूर्वी सियांग, लोअर दिबांग घाटी, दिबांग घाटी, लोहित, अंजाव, नामसाई, चांगलांग, तिरप और लोंगडिंग जिलों में भी बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
मौसम को लेकर जिला-वार चेतावनी मानचित्र के अनुसार, शुक्रवार के लिए अधिकतर जिलों को सतर्कता श्रेणी में रखा गया है, जो प्रतिकूल मौसम की स्थिति की संभावना को दर्शाता है। इस दौरान कई स्थानों पर बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है।
कुरुंग कुमे, लोअर सुबनसिरी, पापुम पारे और लेपाराडा जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम की गतिविधियां और तेज होने की आशंका को देखते हुए क्रा दादी जिले के लिए और चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के पांच दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य भर में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
इसके अलावा, शनिवार को अपर सुबनसिरी, कुरुंग कुमे, क्रा दादी, पूर्वी कामेंग, पश्चिमी कामेंग, पक्के केसांग, पापुम पारे, लोअर सुबनसिरी, कामले, लोअर सियांग, लेपाराडा और पूर्वी सियांग के कुछ हिस्सों में व्यापक रूप से बारिश होने के आसार हैं। शेष जिलों में भी बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है।
रविवार और सोमवार को भी मौसम की स्थिति ऐसी ही रहने की संभावना है। कई मध्य और पश्चिमी ज़िलों में व्यापक स्तर पर बारिश होने का अनुमान है।
इसी के साथ राज्य के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में भी कहीं-कहीं बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश हो सकती हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी चेतावनी पूर्वानुमान के अनुसार, इस अवधि के दौरान अधिकतर जिलों को ‘सतर्कता’ श्रेणी में रखा गया है।
इस बीच, बृहस्पतिवार के लिए अपर सुबनसिरी, कुरुंग कुमे, क्रा दादी, पश्चिम कामेंग, पूर्वी कामेंग, पक्के केसांग, पापुम पारे, लोअर सुबनसिरी, कामले, पश्चिम सियांग, लेपाराडा और लोअर सियांग ज़िलों में व्यापक स्तर पर बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया था।
पूर्वानुमान के मुताबिक, तवांग, शि-योमी, अपर सियांग, सियांग, पूर्वी सियांग, लोअर दिबांग घाटी, दिबांग घाटी, लोहित, अंजाव, नामसाई, चांगलांग, तिराप और लोंगडिंग जिलों में छिटपुट बारिश और तूफान की आशंका है।
भाषा
प्रचेता मनीषा
मनीषा

Facebook


