बारिश, तेज हवा के चलने से एनसीआर में वायु प्रदूषण में सुधार
बारिश, तेज हवा के चलने से एनसीआर में वायु प्रदूषण में सुधार
नोएडा (उत्तर प्रदेश), आठ जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शुक्रवार देर रात से शुरू हुई तेज बारिश और हवा के कारण वायु प्रदूषण की स्थिति में सुधार हुआ है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ‘समीर’ ऐप के अनुसार शनिवार को वायु प्रदूषण सूचकांक (एक्यूआई) गुरुग्राम में 150, गाजियाबाद में 125, फरीदाबाद में 117, नोएडा में 97, ग्रेटर नोएडा में 90, बल्लभगढ़ में 97 दर्ज किया गया।
उल्लेखनीय है कि एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
एनसीआर में हो रही बारिश और तेज हवा के चलने से दीपावली के बाद वायु प्रदूषण के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
भाषा सं प्रशांत सुरभि
सुरभि

Facebook


